मुजफ्फरनगर(संजय धीमान) । समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित जज्बा 8 देश को समर्पित एक दौड़ की जानकारी जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज एक बाइक रैली निकाली गई ।
रैली को भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष शरद शर्मा, सुखदर्शन सिंह बेदी, सरवट ग्राम प्रधान सतीश बालियान एवं अन्य अनेकों गणमान्य व्यक्तियों ने झंडी दिखाकर कर रवाना किया। गांधी वाटिका से प्रारंभ होकर रैली गांधी कॉलोनी मेन रोड, द्वारिकापुरी भोपा रोड गौशाला रोड, नई मंडी डाकघर, कुकड़ा रोड ,जानसठ फ्लाईओवर से होते हुए रेशू विहार स्थित सत्य प्रकाश रेशू के निवास स्थान पर पूर्ण हुई। पूरे रास्ते में समर्पित युवा व समर्पित महिला शक्ति के सदस्यों ने पूरी शालीनता में अनुशासन के साथ रास्ते के एक और चलते हुए ट्रैफिक में बाधा उत्पन्न न करते हुए सभी को कार्यक्रम में आने का न्योता दिया और यह संदेश भी दिया कि बिना उत्पात मचाए अनुशासन में रहते हुए शालीनता के साथ भी बाइक रैली के माध्यम से संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है। समर्पित युवा अमित पटपटिया ने सभी से जज्बा 8 दौड़ में 13 अगस्त प्रातः 6:00 बजे राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में पहुंचने का अनुरोध किया।
