पुरकाजी। फलौदा बाईपास पर बस को आगे निकलने की होड़ में ओवरटेक करने पर उत्तराखंड रोडवेज की अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर बिजली के खंभे को छोड़ दी हुई सबसे नीचे खाई में पलट गई लेकिन गनीमत रही कि बस में सवार सभी 30 यात्री सुरक्षित बच गए हैं। बस के चालक और परिचालक दोनों को मामूली चोटे आई है।

मंगलवार को फलौदा बाईपास कट के निकट रुड़की की ओर से तेज दौड़ रही उत्तराखंड पावर हरियाणा 2 राज्यों की रोडवेज की बसें उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई जब हरियाणा की रोडवेज बस उत्तराखंड राज्य की बस से आगे निकलने की होड़ में तेजी से कट मारता हुआ आगे निकल गया। जिससे उत्तराखंड रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने दिवाली डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे खड़े विद्युत खंभे को तोड़ती हुई सड़क किनारे खाई में मेजा पलटी लेकिन गनीमत रही बस में सवार सभी 30 सवारियों को सुरक्षित बस से निकाल दिया गया।
दुर्घटना के बाद सवारियों में चीख पुकार पड़ गई जबकि दूसरा बस चालक बस को लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से सभी सवारियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। बस में करीब 30 सवारियां बैठी थी। किसी को गंभीर चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बोस पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे तथा घटना की जानकारी हासिल की।
