जघन्य हत्याकांड करने वाले जेहादी को शीघ्र फांसी हो,बागेश

मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। हिंदू जागरण मंच जिलाउपाध्यक्ष राजेश शर्मा व बंटी चौधरी के नेतृत्व में दुमका मेँ तालिबानी मानसिकता से ग्रस्त जेहादी मानसिकता वाले आरोपी को कड़ी सजा की मांग को लेकर डीएम कार्यालय दिया ज्ञापन।
बगेश अग्रवाल ने कहा कि नाबालिग हिन्दू युवती अंकिता को जिंदा जलाकर मार डाला था अंकिता के हत्यारे की फांसी की मांग को लेकर एक ज्ञापन प्रधानमंत्री महोदय के नाम डीएम को सौंपा गया।
हिंदू जागरण मंच जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा नें बताया कि आज हमने माननीय प्रधानमंत्री महोदय के नाम एक ज्ञापन डीएम को सौंपा जिसमे भारत सरकार से मांग की ही की झारखंड के दुमका में 17 वर्षीय 12 वीं की नाबालिग छात्रा को जिंदा जलाकर मारने वाले तालिबानी सोच के विधर्मी जिहादी मानसिकता वाले को बीच चौराहे पर फांसी दी जाए। ये तालिबानी सोच वाले भारत देश के लिए खतरा है इनका जल्दी से जल्दी फन कुचलना अति आवश्यक है। इसके मोबाइल की भी जांच की जाए हमें लगता है कि पूरा गिरोह बनाकर ये लोग काम करते हैं और ऐसा करने वालों के खिलाफ कठोर कानून बनाया जाये ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी घटना के बारे में सोचे भी n सके। हिंदू जागरण मंच इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता है पीड़ित परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं ।
इस जघन्य हत्या कांड नें पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है ।
ज्ञापन देने वालों में वैभव यादव जिला अध्यक्ष युवा वाहिनी, कमलदीप गंगवाल जिला संयोजक बेटी बचाओ आयाम, अखिलेश पुरी नगर महामंत्री, अंकित पुंडीर चरथावल खंड उपाध्यक्ष, राजकुमार सदर खंड अध्यक्ष, सुबोध कुमार सदर खंड उपाध्यक्ष, कार्तिक जौहरी जिला महामंत्री युवा वाहिनी,अनुज कुमार टीटू जिला उपाध्यक्ष युवा वाहिनी,मोनू प्रजापति नगर उपाध्यक्ष,शशांक सैनी संजय चौधरी,रवि वर्मा नगर उपाध्यक्ष युवा वाहिनी,अनुज सक्सेना,राहुल कुमार, रामकिशोर, संजय कुमार, संजय पाल दीपक कुमार राजकुमार अलमासपुर लव कुश रविंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *