पुरकाजी । विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत लखनौती में सरकार द्वारा चलाई जा रही उज्जवला योजना के तहत गरीब लाभार्थियों को 5 गैस कनेक्शन गैस सिलेंडर एवं गैस चूल्हे का वितरण ग्राम प्रधान चौधरी रविंद्र कुमार की मौजूदगी में किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा चलाई जा रही उज्जवला योजना के तहत ग्राम पंचायत लखनौती के रूपा पत्नी नवरंग मंगलेश पत्नी वेदपाल सिंह मुनेश पत्नी वीर सिंह सविता पत्नी स्वर्गीय दीपक कुमार निवासी गण लखनौती साइन पत्नी अजहर अहमद निवासी पुरकाजी देहात को निशुल्क गैस सिलेंडर चुल्ला पाइप रेगुलेटर एवं गैस कनेक्शन की किताबें का वितरण किया गया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान चौधरी रविंदर कुमार ग्राम पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री हिना चौधरी राजकुमार एडवोकेट सुनील कुमार सनी सहित आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
