बिनौली। आजादी के अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को दादरी के चौधरी फूल सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को राष्टीय ध्वज तिरंगा वितरित किया गया।

भाजपा के ओबीसी मोर्चे जिलाध्यक्ष श्रीओम कश्यप ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव, हर घर तिरंगा अभियान में विद्यार्थियों का योगदान भी अमूल्य है। उन्होंने इस अभियान में सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं व छात्राओं से जुड़ने की अपील की। इस अवसर पर

प्रबंधक ओमपाल सिंह, प्रचार्या डॉ. संगीता सुनील, विवेक, अंजली, रोशनी सक्सेना आदि उपस्थित रहे।