बागपत (विनीत कौशिक)। छपरौली में कपड़ा व्यापारी के साथ तीन बदमाशों द्वारा डकैती की घटना एवं रंगदारी मांगने पर समस्त जिले के व्यापारियों में दहशत एवं रोष व्याप्त है। जिला अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन जी से उनके कार्यालय में ज्ञापन लेकर गया उनकी अनुपस्थिति में कार्यालय में उपस्थित मैडम शमा को ज्ञापन सौंप दिया।ज्ञापन में अभिमन्यु गुप्ता ने अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी करने की मांग की उनको कड़े से कड़ा दंड देने की मांग की आपने व्यापारियों को आत्मरक्षा हेतु हथियारों के लाइसेंस निर्गत करने का भी अनुरोध किया एवं बाजारों में नियमित रूप से पुलिस गश्त की व्यवस्था करने का भी अनुरोध किया गया जिससे अपराधी तत्व का हौसला पस्त हो जाए उनके साथ जिला मंत्री पंकज गुप्ता, जिला संगठन मंत्री दीपक गोयल, कार्यसमिति सदस्य अतुल जिंदल, धीरज अग्रवाल, दीपक गोयल आदि अनेक व्यापारी थे इससे पूर्व अभिमन्यु गुप्ता ने छपरौली में जाकर पीड़ित व्यापारियों को ढाढस दिया और उनको सीसीटीवी कैमरे लगवाने का सुझाव दिया और अपनी सुरक्षा हेतु सरकार से लाइसेंस के प्रार्थना पत्र जिला अधिकारी बागपत महोदय के कार्यालय में प्रेषित करने के लिए कहा सभी भाइयों से निर्भय होकर अपराधियों का सामना करने का संदेश दिया सभा के अध्यक्षता व्यापार संघ अध्यक्ष प्रमोद जैन जी ने की।
