छपरौली पहुंचे आईजी प्रवीण कुमार, पीड़ित व्यापारियों से मिले घटना स्थल का किया दौरा

छपरौली। कस्बे में बुधवार देर रात कपडे की दुकान में घुसकर तीन नकाबपोश बदमाशों द्वारा कपड़ा व्यापारी पिता-पुत्र से की गई लूट की गूंज लखनऊ तक पहुंची। इसी घटना को लेकर शुक्रवार दोपहर आईजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मिश्रा छपरौली पहुंचे। आला अधिकारियों के पहुंचते ही पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया । उसके बाद आई जी प्रवीण कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मिश्रा स्थानीय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहाँ आला अधिकारीयो ने घटना का बारीकी से निरीक्षण किया और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी। तथा पीड़ित कपड़ा व्यापारी प्रकाश चंद जैन व उनके पुत्र आशीष जैन से घटना की जानकारी ली। आला अधिकारियों ने पीड़ित व्यापारी को घटना का खुलासा जल्द करने का आश्वासन देते हुए धैर्य रखने की बात कही। आईजी प्रवीण कुमार ने कस्बे के व्यापारियों को घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन व व्यापारियों की हर प्रकार से सुरक्षा देने का भरोसा दिलाया।। व्यापारियों ने भी आई जी प्रवीण कुमार से घटना का जल्द खुलासा करने एवं कस्बे के बाजार में पुलिस तैनात करते हुए गश्त बढ़ाने की मांग की। ऑल अधिकारियों ने भी व्यापारियों को हर प्रकार से सहायता एवं सुरक्षा देने का भरोसा दिलाया । उसके बाद आई जी प्रवीण कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मिश्रा थाने में पहुंचे जहां उन्होंने अभिलेखों की जांच पड़ताल की । तथा कपड़ा व्यापारी से हुई लूट की जानकारी ली। आईजी प्रवीण कुमार ने थाना प्रभारी दिवेश कुमार सिंह व हलका इंचार्ज दरोगा को हडकाते हुऐ नाराजगी जताई । उन्होंने जल्द ही घटना का वर्कआउट करने व पुलिस गश्त बढ़ाने के लिए निर्देशित किया।
दरअसल मामला कस्बा छपरौली का है। जहां बुधवार देर रात्रि तीन नकाबपोश बदमाशों ने कपड़े की दुकान में घुसकर शटर बंद करके कपड़ा व्यवसाई पिता-पुत्र को गन प्वाइंट पर लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए लूटपाट कर फरार हो गये। लूट की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसी के चलते गुरुवार को छपरौली व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं अन्य व्यापारियों ने आक्रोशित होकर बाजार बंद कराया और मेन बाजार तिराहे पर बैठकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। और कहा कि जब तक पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजती तब तक वह अपनी दुकानें नहीं खोलेंगे। पुलिस अधिकारी व्यापारियों को घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन देते रहे। लेकिन व्यापारी अपनी जिद पर अड़े रहे। बाजार खुलवाने को लेकर व्यापारीयो व पुलिस के बीच घंटों नोकझोंक होती रही। उसके बाद पुलिस ने व्यापारियों के कड़े तेवर देखकर मंडी स्थित श्री महाराजा अग्रसेन जूनियर हाई स्कूल के सभागार में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं अन्य व्यापारियों से घंटों वार्ता की। पुलिस अधिकारियों द्वारा घंटों किए गए प्रयास के बाद व्यापारी शांत हुए। लेकिन व्यापारियों ने पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि कहा कि अगर 48 घंटे में घटना का खुलासा नहीं किया तो सभी व्यापारी बाजार बंद करके थाने मैं बैठकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। पुलिस द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद ही व्यापारियो ने अपने प्रतिष्ठान एवं दुकानें खोली। उसके बाद ही पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *