ग्वालियर. एक किराना दुकानदार ने महज 6 साल की बच्ची को चॉकलेट देकर ललचाया, वह बच्ची के साथ गलत हरकत करने लगा तो बच्ची चिल्ला उठी, बच्ची के शोर मचाते ही हंगामा मच गया, ऐसे में दरिंदे को दुकान छोड़कर भागना पड़ा।
जानकारी के अनुसार ग्वालियर जिले के मोहना थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग द्वारा ६ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है, आरोपी नाबालिग होकर किराने की दुकान चलाता है, उसने मौका देखकर दुकान पर आई एक मासूम को चॉकलेट देने का लालच दिया और दुकान के अंदर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा, इस पर बच्ची रोने लगी, बच्ची के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग एकत्रित होने लगा, तो आरोपी नाबालिग दुकान छोड़कर भाग गया।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 363, 342, 376 सहित कई धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है, वहीं आरोपी को पकड़ कर किशोर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।

आजकल छोटे-छोटे बच्चों के साथ गलत हरकतें होने के कई मामले सामने आ रहे हैं, लोग उन्हें लालच देकर दुष्कर्म करने की फिराक में रहते हैं, ऐसे में कई बार वे बच्चों को धमकी देकर उनका मुंह भी बंद कर देते हैं, इसलिए सभी अलर्ट रहे, आप अपने बच्चों को अकेले यहां वहां नहीं भेजें, ताकि इस प्रकार की अपराधिक घटनाओं से बचा जा सके।