चिंगारी से विधवा के घर में लगी आग, सामान जलकर खाक घंटों के प्रयास के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, पीडिता ने की मुआवजे की मांग

चिंगारी से विधवा के घर में लगी आग, सामान जलकर खाक घंटों के प्रयास के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, पीडिता ने की मुआवजे की मांग

गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव मालैंडी में देर रात एक विधवा महिला के घर में चिंगारी लगने से घर में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। परिजनों की सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पहुंचे तथा आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन विफल रहे। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर किसी प्रकार आग पर काबू पाया। पीडित ने एसडीएम ऊन को प्रार्थना पत्र देकर मुआवजा दिलाए जाने की गुहार लगायी है। जानकारी के अनुसार गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव मालैंडी संजो के पति रमेश की काफी समय पूर्व मौत हो चुकी है। घर में संजो, उसका पुत्र व दो पुत्रियां रहती हैं। बताया जाता है कि शनिवार की रात किसी चिंगारी के कारण घर में आग लग गयी। जब तक संजो व अन्य परिजन शोर मचाते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। शोर शराबा होने पर आसपास रहने वाले ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे तथा आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन विफल रहे। ग्रामीणों की सूचना पर गढ़ीपुख्ता पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी तथा फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक घर में रखा फर्नीचर, कपडे, खाने पीने का सामान सहित अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो चुका था। घर में आग लगने से संजो व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़िता संजो ने एसडीएम ऊन को प्रार्थना पत्र देकर मुआवजा दिलाने की गुहार लगायी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *