घर की दीवार के मलबे में दबकर दो सगी बहनों की मौत

घर की दीवार के मलबे में दबकर दो सगी बहनों की मौत

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रौन थाना क्षेत्र के ग्राम मोरखी में एक मकान की दीवार गिरने से दो सगी बहनों के मौत हो गयी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मोरखी गांव में रहने वाली 11 वर्ष की बेटी अनामिका और अंजली (05) कल रात पिता अंगद सिंह दौहरे के पास सो रही थीं। रात के समय अचानक बिजली बंद हो गई। देर रात अंगद सिंह ने दोनों बेटियों को सोने के लिए चारपाई आंगन में छप्पर के नीचे डाल दी। छप्पर की दीवार मिट्‌टी की थी। अचानक दीवार गिर गई। इस दीवार के नीचे दोनों सगी बहन दब गयी। घर में इस समय अंगद सिंह अकेला था। उसने आस पड़ोसियों को जगाया और मिट्टी को हटाया। इसके बाद देखा की दोनों की मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी लगते ही आज सुबह लहार के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) आर ए प्रजापति मौके पर पहुंचे। मृतिका के परिजनों को 4-4 लाख रुपए आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *