प्राइमरी स्कूल का गेट गिरने से 6 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, परिजनों में आक्रोश

गणेश महोत्सव के दौरान प्राइमरी विद्यालय का गेट गिरने से एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर रिफर कर दिया गया। बीती देर रात मासूम की कानपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवारी जनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजन और ग्रामीण प्राइमरी स्कूल के सामने धरना प्रदर्शन दे रहे हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवारी जनों को समझाने का प्रयास किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के समय गांव के बच्चे स्कूल के गेट पर झूल रहे थे। उसी समय पिलर सहित दरवाजा गिर पड़ा।

घटना बारा सगवर थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर ग्राम पंचायत के कांटी नारायणदास खेड़ा गांव का है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर विद्यालय में गणेश भक्तों का कार्यक्रम चल रहा था। गांव के बच्चे पास में ही खेल कूद रहे थे। उसी समय मनोहर नगर स्थित प्राइमरी स्कूल का मुख्य गेट गिर गया। जिसके नीचे यस उम्र 6 वर्ष पुत्र सियाराम दब गया। दरवाजे गिरते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन मासूम को निकालकर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे लेकर कानपुर चले गए। बुधवार देर शाम हुई घटना में डॉक्टरों ने इलाज का प्रयास किया। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। देर रात मासूम की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए और आक्रोश व्यक्त करने लगे।

थानाध्यक्ष बारा सगवर ने बताया कि घटना बुधवार की शाम लगभग 7:00 बजे की है गांव के ही कुछ बच्चे दरवाजे पर झूला झूल रहे थे। उसी समय यह गेट पिलर सहित गिर गया। जिसके नीचे यस दब गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी कानपुर में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *