मेरठ । दिल्ली-देहरादून बाईपास स्थित ग्रैंड टोयोटा शोरूम पर अर्बन क्रूजर हाई राइडर का प्रदर्शन हुआ वहां ग्राहको का तांता लग गया। कार देखने के लिए लोग काफी पहले से ही शोरूम पर संपर्क कर रहे हैं।टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ;टीकेएम बी एसयूवी सेगमेंट में नए अर्बन क्रूजर हाई राइडर का इंतजार ग्राहकों को बेसब्री से था।
ग्रैंड टोयोटा शोरूम के एमडी विवेक गर्ग ने अर्बन क्रूजर हाई राइडर के प्रदर्शन का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि अर्बन क्रूजर हाई राइडर अपनी खासियतों से लोगों का मन मोह रही है। अर्बन क्रूजर हाई राइडर के मेरठ में प्रदर्शन से पहले की कार की बुकिंग कराने के लिये लोग बेहद उत्साहित हैं। अब तक काफी बुकिंग हो चुकी हैं। जिन ग्राहकों ने आज बुकिंग कराई है उन्हें अगले साल कार की डिलीवरी दी जायेगी। अपनी श्रेणी की कारों में आदर्श विकल्प के रूप में सामने आयी अर्बन क्रूजर हाई राइडर लोगों को सफर का नया और सुखद अनुभव देने में सक्षम है।
