गाजियाबाद में पुलिस चौकी के अंदर संदिग्ध वस्तु में जोरदार धमाका, डिलीवरी ब्वॉय घायल; फोरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा

गाजियाबाद में पुलिस चौकी के अंदर संदिग्ध वस्तु में जोरदार धमाका, डिलीवरी ब्वॉय घायल; फोरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के नोयडा में वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर बीती रात को एक संदिग्ध वस्तु में हुए विस्फोट का मामला सामने आया है। घटना के समय चौकी पर एक उप-निरीक्षक (एसआई) और सामान लेकर आया एक डिलीवरी ब्वॉय मौके पर मौजूद थे, जिसमें कांच के टुकड़े लगने से डिलीवरी ब्वॉय घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे इंदिरापुरम के एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि धमाके की असली वजह और वस्तु की प्रकृति का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगा। पुलिस और फोरेंसिक टीम यह पता लगाने में जुटी है कि चौकी के अंदर यह धमाका किस चीज से हुआ था।

उन्होंने बताया कि घायल डिलीवरी ब्वॉय को तुरंत चिकित्सीय सहायता के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वह वस्तु वहां कैसे और किसके द्वारा लाई गई थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *