मुजफ्फरनगर। प्राप्त समाचार के अनुसार स्थानीय 283 गांधी कॉलोनी गांधी वाटिका के सामने मेन रोड पर स्थित मैजिक डांस अकैडमी के संस्थापक डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा ( प्रशिक्षित श्यामक डाबर अंतरराष्ट्रीय डांस केंद्र मुंबई) नेशनल परफॉर्मिंग आर्ट्स चैंपियनशिप सीएम गांधी ऑडिटोरियम कल्याण मुंबई डांसिंग,सिंगिंग, एक्टिंग मैं डांस कंपटीशन में जज नियुक्त किए गए। उल्लेखनीय है कि डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा पारा डांस यूनिट भारत के चीफ इंचार्ज भी है डांस सिंगिंग एक्टिंग कंपटीशन में 8 अक्टूबर को 14 वर्ष के लड़का लड़की हिस्सा ले सकेंगे 9 अक्टूबर को 14 वर्ष से ऊपर के युवक-युवती हिस्सा ले सकेंगे मुजफ्फरनगर गांधी कॉलोनी मैजिक डांस एकेडमी की ओर से लगभग 30 सदस्यों की पूरी टीम मुंबई डांस सिंगिंनः एक्टिंग में हिस्सा लेने के लिए जाएगी डांस कंपटीशन में मुख्य आकर्षण का केंद्र मैजिक डांस एकेडमी के दिव्यांग डांसर रहेंगे श्री राधा कृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट रजिस्टर्ड ( दिव्यांगों को समर्पित संस्था) के सभी अधिकारियों पदाधिकारियों सदस्यों ने डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा को मुंबई डांस कंपटीशन में जज बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई दी, इंजीनियर क्लब के सचिव बसंत गोयल ने कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।

