गरीबो को मिलने वाला राशन डकार रहे हैं डीलर

गरीबो को मिलने वाला राशन डकार रहे हैं डीलर

मीरापुर। सूबे के मख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में गरीबों को मिलने वाले राशन को डीलर बेखौफ होकर डकारने का काम कर रहे है। इतना ही नही जब कोई डीलर की शिकायत करता है तो जांच सही नहीं होती और बाद में डीलर शिकायतकर्ता का राशन कार्ड काटकर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देते हैं।
मुझेडा सादात की भूड बस्ती निवासी महिलाओं व पुरूषों ने राशन डीलर पर राशन नहीं देने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि डीलर द्वारा कई दिन पहले ई पोश मशीन पर अंगूठे लगवा लिए जाते हैं और जब ग्रामीण दो किलोमीटर दूर अपना राशन लेने के लिए जाते है तो डीलर उन्हे कोई न कोई बहाना बनाकर वहां से चलता कर देता है। आरोप है कि जब ग्रामीण डीलर द्वारा राशन नही देने का विरोध करते है तो उक्त डीलर उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होने कई बार जानसठ पहंुच कर पूर्ति निरीक्षक को शिकायत की लेकिन डीलर की सांठगांठ के चलते कोई कार्यवाही नही होती और न कोई जांच होती। अधिकारी ऑफिस में बैठकर ही जांच में खानापूर्ति कर मामले को रफा दफा कर देते हैं। विरोध प्रदर्शन करने वालों में महिला अमतुल, फिरदौस, राशिदा, अफसाना, जायदा, सन्नों, आशिया, सायना, सबरीन, नूरजहां आदि दर्जनों महिला व पुरूष मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *