कुुआं में गिरी कार, दो बच्चे सहित पिता की मौत

कुुआं में गिरी कार, दो बच्चे सहित पिता की मौत

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक कुआं में कार के गिरने से उसमें सवार तीन लोगों की पानी में डुबने से मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि मोतीनगर थाना क्षेत्र के सागर-भोपाल रोड पर गोविंद नगर में बीती रात कुआं में कार गिरने से पिता सहित दो बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई हैं। शासकीय माध्यमिक शाला शिकारपुर राहतगढ में पदस्थ शिक्षक हिमांशु तिवारी अपने दो बच्चों बिट्टू (12) और ध्रुव (9) को लेकर घुमाने के लिये निकले थे। लौटते समय घर के समीप ही बिना मुंडेर के कुएं के पास कार रिवर्स करते समय कार कुएं में जा गिरी। जिससे तीनों लोगों की पानी में डूबने के कारण मौत हो गई।
पुलिस ने देर रात तीनों शव कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *