खेतों में कटीले तारों पर योगी सरकार ने लगाया बैन, केवल रस्सी लगाने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश सरकार ने आवारा पशुओं को प्रवेश करने से रोकने के लिए व्यापक रूप से लगाए गए खेतों के अंदर कांटेदार तारों के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को अपने खेतों में सामान्य रस्सियों का इस्तेमाल करने का निर्देश देने को कहा। आवारा पशुओं को लगातार किसानों द्वारा खेतों में लगाए जा रहे कटीले तारों से हानि पहुंच रही थी। वे घायल हो रहे थे। शासन ने अब इन कटीले तारों को खेतों में लगाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही डीएम को आदेश दिया है कि वह इनको हटवाकर सामान्य रस्सी का किसानों से प्रयोग कराएं।

अपर मुख्य सचिव डा रजनीश दुबे ने डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि पशु क्रूरता को रोके जाने के लिए किसानों द्वारा प्रयोग किए जा रहे कटीले व ब्लेड वाले तारों पर जिलों में पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया जाए। इन तारों को खेतों में किसान नहीं लगा सकेंगे। साथ ही जहां पर ये तार लगे हैं उनको हटाकर किसान सामान्य रस्सी का प्रयोग कर सकेंगे।

उप्र गो सेवा आयोग की बैठक में किसानों द्वारा खेतों में इन कटीले तारों को गाकर पशुओं के प्रवेश को रोकने के दौरान पशु क्रूरता निवाररण अधिनियम का उल्लंघन किया जा रहा है। पशुओं के साथ गलत व्यवहार, उनको यातना या पीड़ा देना इस अधिनियम में आता है। वहीं कटीले और ब्लैड वाले तारों से घायल हो रहे आवारा पशुओं के लिए यह अधिनियम लागू होता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *