खस्ताहाल सड़कों को लेकर मोहल्ले के लोगों ने किया पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

कांधला। कस्बे के मोहल्ला रायजादगान में खस्ताहाल सड़कों को लेकर मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा प्रदर्शन किया। मोहल्ले के लोगों ने जिलाधिकारी जसजीत कौर को शिकायत करते हुए मोहल्ले की सड़के बनवाए जाने की मांग की है।
कस्बे के मोहल्ला रायजादगान की लगभग सभी सड़कें खस्ताहाल हैं। सड़कों में गहरे गहरे गड्ढे हो रहे हैं। बरसात का पानी भी मोहल्ले के लोगों के घरों में घुस जाता है। मोहल्ले में स्थित बच्चा कब्रिस्तान भी तालाब में तब्दील हो गया है। शिकायत के बाद भी पालिका प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि पालिका प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों तक मामले की शिकायत कर समस्या के निस्तारण की मांग की जा चुकी है, लेकिन पालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। मोहल्ले के लोग नर्क भरी जिंदगी जीने को मजबूर हैं। बुधवार को मोहल्ले के लोगों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ हंगामा प्रदर्शन करते हुए जिला अधिकारी जसजीत कौर को शिकायत करते हुए मोहल्ले की खस्ताहाल सड़कों को बनवाए जाने की मांग की है। हंगामा प्रदर्शन करने वालों में किरणपाल, लोकेश, महिपाल, राजीव, बाबू, संजीव, कल्लू, अनिल, जितेंद्र, लीला व राजवीर सहित आदि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *