विजयदशमी के पर्व पर भव्य शोभायात्रा का हुआ आयोजन

कांधला। विजयदशमी के पर्व पर नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीण आंचाल से हजारों लोग शोभायात्रा व रामलीला मंचन देखने के लिए पहुंचे। इस दौरान भारी पुलिस बल व्यवस्था बनाने में लगा रहा।
श्री रामलीला कमेटी मंडप पंचवटी रजि कैराना रोड के द्वारा नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में मर्यादापुरूषोत्तम भगवान श्री राम व रावण के बीच युद्व के साथ हनुमान जी की संजीवनी लाते हुए, मां दुर्गा के साथ दर्जनों झाकियां मौजूद रही। शोभायात्रा का शुभारंभ रामलीला मंडप भवन में शस्त्र पूजा कर किया गया। इस दौरान रास्ते में जगह जगह शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया, तथा जमकर आतिश बाजी की गई। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए कैराना रोड स्थित रामलीला मंडप पंचवटी मैदान पर पहुंची जहां पर भगवान राम के स्वरूप के द्वारा रावण के पुतलों पर अग्नितीरों की वर्षा कर पुतला दहन किया। इस दौरान पूरा पाडांल भगवान श्रीराम के जयकारों से गुंज गया। ग्रामीण क्षेत्र से आई हजारों की भीड को नियत्रिंत करने के लिए पुलिस बल को भारी मशक्कत करनी पडी। इस दौरान कमेटी के पदाधिकारी भी पुलिस प्रशासन का सहयोग करते दिखाई दिए। इस दौरान अध्यक्ष लोकेश गोयल, प्रबंधक रामकुमार सिंघल, तरूण अग्रवाल, श्याम कुमार, गौरव पाराशर, सचिन शर्मा, मेहर चंद, अशोक महेश्वरी, अमित गर्ग, सिद्धार्थ पाराशर, लक्की पांडेय, विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *