खतौली जीटी रोड स्थित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से संपन्न

मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में 30 सितंबर से भगवान शिव जी एवं शिव परिवार व हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पंडित अनुराग शास्त्री के सानिध्य में विद्वानों द्वारा विधि विधान पूर्वक किया जा रहा है। झारखंड महादेव मंदिर से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपरांत भोलेनाथ के भव्य विग्रह शिव परिवार एवं हनुमान जी के विग्रह की ढोल बाजे श्रद्धालुओं द्वारा भजन गाते हुए ,नृत्य करते हुए एवं भोले की जय जयकार करते हुए शोभा यात्रा निकाली गई । यह शोभायात्रा झारखंड महादेव से पटेल चौक, जानसठ तिराहा,नगर कोतवाली के बराबर से होते हुए मोहल्ला मिट्ठू लाल से होते हुए डाक खाने के बराबर में जीटी रोड पर स्थित शिव मंदिर पर संपन्न हुई। भगवान के सभी विग्रहों को वेद मंत्रों द्वारा स्थापित कर हवन किया गया तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बढ़-चढ़कर श्रद्धालुओं ने भाग लिया । कार्यक्रम में डॉ चन्द्रमोहन , प्रदीप गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, डॉ मानव गुप्ता ,अजय भार्गव, आशीष गुप्ता ,तेजिंदर भाटिया ,सत्य प्रकाश गुप्ता ,मा जयपाल सिंह कन्हैया लाल गोयल ,अंकुर तायल, संजय अरोरा, सिद्धार्थ शर्मा प्रदीप सिंह ,सुमित गुप्ता ,अभिषेक गोयल, मनीष सहगल, संजय जैन, विनय गोयल उर्फ टोपे ,मनीष सहगल, मदन छाबड़ा, अरुण सूरी ,रितेश राकेश गुप्ता ,विजय शंकर गोयल श्रीमती कमला देवी ,सब्यसाची श्रीमती अनुराधा, अंजलि ,अंजू अंजना ,लीना भाटिया ,आशीष भाटिया ,ठाकुर प्रसाद ,धर्मेंद्र, विशाखा ,नेहा रितु गुप्ता आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *