मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। प्राप्त समाचार के अनुसार गांधी वाटिका के सामने मेन रोड पर स्थित मैजिक डांस एकेडमी ने मुस्कान चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रायोजित दिव्यांग टैलेंट शो हम भी किसी से कम नहीं कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मैजिक डांस एकेडमी के पांच दिव्यांग डांसरों ने भाग लेकर बहुत ही सुंदर डांस की प्रस्तुति दी यह जानकारी मुस्कान चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक संदीप मेहरा व डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा ने दी है । उन्होंने बताया कि पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार भारत-पाकिस्तान सीमा बॉर्डर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मैजिक डांस एकेडमी के दिव्यांग डांसरों ने एक से बढ़कर एक डांस की प्रस्तुत की देशभक्ति के गीत पर भी जमकर डांस किया उल्लेखनीय है कि अलग अलग प्रदेशों से एक से एक डांसर आए । अपने अपने टैलेंट का प्रदर्शन किया जिसमें डांसिंग सिंगिंग मॉडलिंग तथा अलग-अलग टेलेंट भी शामिल रहे। मैजिक डांस एकेडमी के पांच दिव्यांग डांसर जो बोल नहीं सकते चल नहीं सकते सुन नही सकते देख नहीं सकते जिसमें श्रवण कटारिया, शिवानी देशवाल, प्राची चौधरी ,यश , पायल शामिल रहे | मिनी सीक्रेटरीट ऑडिटोरियम रीसी तथा अगले ही दिन स्पीर्चुअल ग्रोथ सेंटर कटरा व भारत-पाकिस्तान सीमा बॉर्डर पर पहली बार कार्यक्रम का आयोजन किया हुआ कार्यक्रम की सफलता के लिए श्री राधा कृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट दिव्यांगों को समर्पित संस्था की अध्यक्षा अंजू अरोरा ने सभी का आभार धन्यवाद दिया मुस्कान चैरिटेबल ट्रस्ट संदीप मेहरा द्वारा मैजिक डांस एकेडमी के संस्थापक डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया गया।
