क्या कोरोना की चौथी लहर आई ? महाराष्ट्र में 4,024 तो दिल्ली में 1300 से ज्यादा नए मामले दर्ज

क्या कोरोना की चौथी लहर आई ? महाराष्ट्र में 4,024 तो दिल्ली में 1300 से ज्यादा नए मामले दर्ज

नयी दिल्ली। देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस संक्रमण डराने लगा है। इसी के साथ सवाल खड़े होने लगे कि कोरोना की चौथी लहर आ गई है या फिर आने वाली है। क्योंकि दिल्ली में एक हजार से ज्यादा और महाराष्ट्र में 4 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमण के नए मामले दर्ज किए गए हैं।

दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,375 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 7.01 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। हालांकि संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया। विभाग ने अपने नए बुलेटिन में कहा है कि बुधवार को नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,15,905 हो गई।

मृतकों की कुल तादाद 26,223 है। मंगलवार को दिल्ली में संक्रमण के 1,118 मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 6.50 प्रतिशत रही थी।

महाराष्ट्र में कोरोना के 4,024 नये मामले दर्ज किए जो पिछले दिन की तुलना में 36 प्रतिशत अधिक है जबकि दो संक्रमितों की इस अवधि में मौत हुई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभान ने कहा, राज्य में गत 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के बी.ए.5 स्वरूप से संक्रमण के चार नए मामले भी सामने आए हैं। राज्य में मंगलवार को कोविड-19 के 2,956 मामले मिले थे और चार मरीज़ों की मौत दर्ज की गयी थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *