बागपत। पुलिस विभाग में क्षेत्राधिकारी का दायित्व निभाते हुए अपने मृदु व्यवहार और समस्या के समाधान में सक्रिय सहयोग देने वाले अनुज मिश्रा कार्यकाल , अधिकारियों, पुलिस कर्मियों से लेकर फरियादियों तक के लिए यादगार बन गया। अपने संक्षिप्त कार्यकाल में अपने व्यवहार और कार्यशैली की छाप छोडने के बाद अब वे कानपुर जनपद में विभाग में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए शांति, सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
जनपद के पुलिस विभाग द्वारा सीओ अनुज मिश्रा के विदाई समारोह का आयोजन किया गया | क्षेत्राधिकारी अनुज मिश्रा को माल्यार्पण कर विदाई दी गई। विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन,अपर पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्रा व समस्त क्षेत्राधिकारीगण व प्रतिसार निरीक्षक आदि मौजूद रहे।
इस दौरान सभी ने सीओ अनुज मिश्र के व्यवहार, कार्यशैली, तत्परता, बिना किसी तनाव के समस्या समाधान में अग्रणी भूमिका की सराहना की और नये जनपद में उनकी उल्लेखनीय भूमिका के लिए शुभकामनाएं भी दी।

