कैलाश प्रकाश स्पोर्टस स्टेडियम में हुयी जिला खेल एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक

कैलाश प्रकाश स्पोर्टस स्टेडियम में हुयी जिला खेल एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक

मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्टस स्टेडियम में मा0 सांसद श्री राजेन्द्र अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला खेल एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक आहूत की गयी। पूर्व में प्रोत्साहन समिति की बैठक में पास हुये प्रस्तावो के अनुपालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी। नये प्रस्तावो में विभिन्न खेलो जिसमें ओलंपिक, एशियाई खेलो के पदक विजेता सम्मानित अंतर्राष्ट्रीय खिलाडियो के फोटो मुख्य भवन के बरामदे में लगाये जाने हेतु प्रस्ताव रखा गया जिस पर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि इसके लिए एक फोटो गैलरी (खिलाडी का विवरण सहित) बनाया जाना उचित होगा, जिस पर समिति ने सहमति व्यक्त की। विभिन्न खेलों में कोच से संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा करते हुये खेल के अनुसार एक कोच इस माह रखे जाने हेतु प्रक्रिया को संपन्न करने पर सहमति व्यक्त की गयी तथा आगे इसको और बढाया जायेगा। बैठक में कुल 17 प्रस्तावों पर चर्चा करते हुये आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

मा0 सांसद श्री राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि खेल एवं खिलाडियो को बढावा देना सरकार की प्राथमिकता है, जिसके अनुरूप खिलाडियो को बढावा दिये जानेे हेतु प्रत्येक स्तर पर कदम उठाये गये है। इसी का परिणाम है कि आज हमारे मेरठ सहित देश के खिलाडी खेल अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतिस्र्पाद्धाओ में जनपद सहित देश का नाम रोशन कर रहे है। समिति के माध्यम से खिलाडियो को आवश्यक सुविधाएं दिये जाने हेतु लगातार प्रयास किये जाने सुनिश्चित करे।

जनपद में कर्मिशियल जिम के लिए शासन द्वारा निर्धारित नियमो के अनुसार रजिस्टेªशन, अनापत्ति प्रमाण पत्र, नवीनीकरण हेतु तीन सदस्यो की कमेटी गठित किये जाने का प्रस्ताव रखा गया जिस पर दिये गये नियमो के अनुसार कार्यवाही करने पर सहमति व्यक्त की गयी। इसके अलावा क्रिकेट खिलाडियो के लिए सीमेंट पिच बनाया जाना तथा अन्य जरूरी कार्य किये जाने तथा नये उपकरण लेने एवं मरम्मत कार्य के संबंध में सहमति व्यक्त की गयी। खेल को बढावा देने के लिए खेल आयोजन के समय खिलाडियो के ठहरने व एथेलिटिक्स, जिम्नास्टिक आदि अन्य खेलो में सुविधाएं प्रदान करने हेतु संबंधित अधिकारी को जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि खिलाडियो की सुविधा के अनुसार जो भी जरूरत है उसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाना सुनिश्चित किया जाये।

जनपद में खेलो को बढावा दिये जाने हेतु प्रत्येक माह प्रतियोेगिताएं आयोजित कराये जाने के प्रस्ताव पर संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया कि कलेण्डर बनाते हुये आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

इस अवसर पर मा0 विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चैधरी, मा0 सांसद प्रतिनिधि हर्ष गोयल, सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *