विशेष लोक अदालत में कुल 188 एन0आई0 एक्ट के वादो का किया गया निस्तारण

विशेष लोक अदालत में कुल 188 एन0आई0 एक्ट के वादो का किया गया निस्तारण

मेरठ। सिविल जज (सी0डि0)/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय जिला न्यायाधीष/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ श्री रजत सिहं जैन की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय मेरठ द्वारा धारा-138 एन0आई0 एक्ट के लम्बित वादो का निस्तारण किये जाने हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया तथा विशेष लोक अदालत में निस्तारित वादो का विवरण निम्नवत है।

उन्होने बताया कि श्री कुलदीप सिहं-तृतीय, विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मेरठ द्वारा 12 एन0आई0 एक्ट के वादो का निस्तारण किया गया, श्री विनय कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय संख्या-01 मेरठ द्वारा 03 एन0आई0 एक्ट वादो का निस्तारण किया गया, सुश्री अर्चना सिहं, अपर सिविल जज (सी0डि0) न्यायालय संख्या-05 मेरठ द्वारा 02 एन0आई0 एक्ट वादो का निस्तारण किया गया , सुश्री आकांक्षा मिश्रा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय संख्या-03 मेरठ द्वारा 02 एन0आई0 एक्ट वादो का निस्तारण किया गया, श्री विनोद शर्मा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय संख्या-06 मेरठ द्वारा 12 एन0आई0 एक्ट वादो का निस्तारण किया गया, श्री अमन कुमार श्रीवास्तव, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय संख्या-05 मेरठ द्वारा 08 एन0आई0 एक्ट वादो का निस्तारण किया गया,

श्री शैलेष पाण्डेय, अपर सिविल जज (सी0डि0) न्यायालय संख्या-07 मेरठ द्वारा 02 एन0आई0 एक्ट वादो का निस्तारण किया गया, श्री पराग यादव, अपर सिविल जज (सी0डि0) न्यायालय संख्या-06 मेरठ द्वारा 01 एन0आई0 एक्ट वादो का निस्तारण किया गया, श्री सक्षम द्विेदी, न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय संख्या-01 मेरठ द्वारा 02 एन0आई0 एक्ट वादो का निस्तारण किया गया, सुश्री स्वाति सिहं, न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय संख्या-02 मेरठ द्वारा 55 एन0आई0 एक्ट वादो का निस्तारण किया गया, श्री जयवीर सिहं, न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय संख्या-03 मेरठ द्वारा 06 एन0आई0 एक्ट वादो का निस्तारण किया गया, सुश्री बिन्नी बालियान, अपर सिविल जज (जू0डि0) न्यायालय संख्या-03 मेरठ द्वारा 03 एन0आई0 एक्ट वादो का निस्तारण किया गया, श्रीमती स्वाति वर्मा, अपर सिविल जज (जू0डि0) न्यायालय संख्या-04 मेरठ द्वारा 07 एन0आई0 एक्ट वाद का निस्तारण किया गया,

सुश्री शैफाली यादव, अपर सिविल जज (जू0डि0) न्यायालय संख्या-01 मेरठ द्वारा 02 एन0आई0 एक्ट वादो का निस्तारण किया गया, श्री तरूण कुमार, अपर सिविल जज (जू0डि0) न्यायालय संख्या-05 मेरठ द्वारा 13 एन0आई0 एक्ट वादो का निस्तारण किया गया, श्री अरूण कुमार राणा, न्यायिक मजिस्ट्रेट मवाना द्वारा 03 एन0आई0 एक्ट वाद का निस्तारण किया गया, श्री अमनदीप, सिविल जज (जू0डि0)/त्वरित न्यायालय, मेरठ द्वारा 44 एन0आई0 एक्ट वादो का निस्तारण किया गया, श्री अब्दुल जमील, पीठासीन अधिकारी, अतिरिक्त न्यायालय संख्या 02 मेरठ द्वारा 11 एन0आई0 एक्ट वादो का निस्तारण किया गया। इस प्रकार आज आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 188 एन0आई0 एक्ट के वादो का निस्तारण किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *