कैच द रेन अभियान को लेकर जनहित पंहुचा केंद्रीय विद्यालय पंजाब लाइन्स

जनहित फाउंडेशन 1998 में अपनी स्थापना के समय से लगातार जल संरक्षण की दिशा में कार्यरत है। संगठन की निदेशिका अनीता राणा जी ने हमें बताया कि जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार और इंडिया वाटर पार्टनरशिप के सहयोग से जल संरक्षण एंव वर्षा जल संचयन के विषय पर कार्यशालाओ को आयोजन जनपद मेरठ के 35 से अधिक स्कूलो मे किया जा रहा है। उन्होने आगे बताया कि इस प्रोजेक्ट के निष्कर्ष के रूप में, हम चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सभी स्कूलो को आमंत्रित करते हुए 08 अक्टूबर को जल महोत्सव का आयोजन करेगे।
आज जनहित फाउन्डेशन मेरठ कैच द रेन कैम्पेन को लेकर केंद्रीय विद्यालय पंजाब लाइन्स, मेरठ कैंट। अभियान के अर्न्तगत कार्यशाला मे संस्था के सह निदेशक श्री निपुण कौशिक द्वारा स्कूलो के छात्रों को जल संरक्षण व वर्षा जल संचयन के विषय मे जागरूक किया गया, पीने योग्य पानी के स्रोतों, मेरठ की नदियों और उनकी स्थिति से भी अवगत कराया। उन्होंने आगे भूजल के अति दोहन का भी वर्णन किया और बताया कि कैसे जल स्तर लगातार गिर रहा है। यह हम सभी के लिए गंभीर चिंता का विषय है और उन्होने अन्त मे सभी छात्रो को जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन की दिशा मे सकारात्मक कदम उठाने की शपथ दिलाई।
कार्यशाला के दौरान जनहित फाउन्डेशन की निदेशिका श्रीमति अनिता राणा ने उपस्थित स्कूल के सभी छात्रो को भू-जल योद्धा बनाया और जल की हर बूंद को बचाने का भरसक प्रयास करने को कहा, क्योकि जल नही रहेगा तो हमारा आने वाला कल नही रहेगा।
रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के विषय मे श्री अजय कुमार द्वारा स्कूल के छात्रों को मॉडल के माध्यम से विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी और उन्होने भूजल स्तर को बढाने के लिए इस प्रणाली को अपने घरो मे अपनाने की बात कही।
कार्यशालाओ मे स्कूल से प्राचार्या श्रीमती लक्ष्मी सिंह व उप प्रधानाचार्या श्रीमति रीता गुप्ता जी का विशेष सहयोग रहा। जनहित फाउन्डेशन से मनमोहन सिहं, प्रिया व राहुल बिष्ट भी उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *