केंद्रीय राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल ने किया गुरु नानक मार्ग का उद्घाटन

केंद्रीय राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल ने किया गुरु नानक मार्ग का उद्घाटन

गांधी कॉलोनी गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के बाहर केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने थाना सिविल लाइन से लेकर बचन सिंह कॉलोनी पुलिया तक मार्ग का नाम गुरुनानक मार्ग के नाम से घोषित किया व उसका उद्घाटन किया
उद्घाटन कार्यक्रम में ज्ञानी हरजीत सिंह ने अरदास करके व कड़ा प्रसाद बांट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

यह घोषणा तो लगभग 3 साल पहले गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष में गुरुद्वारा रोडवेज निकट श्री गुरु सिंह सभा में शकपिल देव अग्रवाल ने घोषणा कर दी थी परंतु आज इसका विधिवत उद्घाटन किया गया
व गुरु नानक मार्ग का नीव पत्थर भी रखा गया और इसी के साथ आज कपिल देव अग्रवाल ने यह भी घोषणा की कि गांधी कॉलोनी की सभी सड़कों का नाम महापुरुषों संतों के नाम से जल्द ही रखा जाएगा

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *