बैंक की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए छात्र

बैंक की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए छात्र

मुजफ्फरनगर (मो सुहैल) माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के छात्रों को बैंक की कार्य प्रणाली के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान करने हेतु गाँधी कॉलोनी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा ले जाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने बैंक संबंधी कार्यों जैसे खाता खोलने , धन के लेन -देन ,चेक , लोन , आरडी व एफडी के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की साथ ही साथ इंश्योरेंस के विषय में भी जाना।
इस प्रकार के भ्रमण से छात्र शिक्षा को अपने व्यक्तिगत अनुभवों से परिभाषित करते हैं और उनमें आत्मविश्वास की भावना भी प्रबल होती है। इस दौरान छात्रों के साथ कॉमर्स विभाग के शिक्षक – शिक्षिकाएँ भी उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *