किसानों ने मीरापुर रजभाहे की साफ सफाई कराने पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर सिंचाई विभाग बंगले पर प्रदर्शन किया

बड़ौत। नगर के कोताना रोड सिंचाई विभाग बंगले पर गुराना हिलवाडी बडावद के किसानों ने मीरापुर रजभाहे की साफ सफाई कराने पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर सिंचाई विभाग बंगले पर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि इससे पूर्व में भी इसी बंगले पर दिन भर धरना दिया गया था किसानों को आश्वासन देकर धरने को समाप्त कर आ जाएगा। मगर झूठा आश्वासन दिया गया इसके उपरांत आज फिर दोबारा किसानों ने जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा प्रदर्शन करते हुए प्रदर्शन किया। सिंचाई विभाग एसडीओ को एक ज्ञापन सौंपकर समस्या का समाधान करने की मांग की इस मौके पर सेवाराम चौधरी ,सरवन चौधरी, शीशपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह ,अंकित चौधरी ,सुभाष चौधरी, बलदेव सिंह, धर्मपाल सिंह ,हरेंद्र सिंह के अलावा काफी किसान मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *