कांग्रेस आलाकमान ने दिखाए सख्त तेवर, गहलोत-पायलट खेमे को लेकर लिया ये बड़ा फैसला

जयपुर। कांग्रेस में चल रहे सियासी संग्राम में कूद रहे बयानवीरों को लेकर आलाकमान ने सख्त तेवर दिखाए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सोनिया गांधी से दिल्ली जाकर माफी मांगने के बाद और इससे पहले भी गहलोत-पायलट खेमे और खुद को तटस्थ बताने वाले पार्टी नेताओं में चल रही जुबानी जंग को थामने के मकसद से आलाकमान सख्त हो गया है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बाकायदा एडवाइजरी जारी कर चेताया है कि अब यदि किसी नेता ने एक-दूसरे पर कोई आरोप लगाए या छींटाकशी की तो उसके खिलाफ आलाकमान सख्त कार्रवाई करेगा। चाहे फिर वह किसी भी स्तर का नेता क्यों न हो।

कैसे- कैसे आए बयान:
शांति धारीवाल- धारीवाल ने कहा कि अजय माकन पक्षपातपूर्ण तरीके से विधायकों से बात कर रहे थे। वे सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने का मिशन लेकर आए थे।

धर्मेन्द्र राठौड़- पहले जिन लोगों ने भाजपा से मिल कर गांधी परिवार और कांग्रेस के खिलाफ षड्यंत्र रचा वे सत्ता पर काबिज होना चाहते हैं।

परसादी लाल मीण- हम एक साल पहले चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं, लेकिन सरकार को गिराने का प्रयास करने वालों के साथ नहीं जाएंगे।

मुरारी लाल मीणा– पार्टी के खिलाफ काम तो उन लोगों ने किया, जिन्होंने इस्तीफे दिए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *