कर्नाटक में चार एमएलसी सीटों के लिए मतदान जारी

बैंगलूरु। कर्नाटक विधान परिषद की चार सीटों के लिए मतदान जारी है। कर्नाटक पश्चिम टीचर्स निर्वाचन क्षेत्र में राज्य भर में दस बजे तक सबसे अधिक मतदाताओं ने वोट डाले।
सूत्रों के अनुसार आज सुबह आठ बजे शुरु हुआ और मतदान शाम पांच बजे चलेगा। चार महिला उम्मीदवारों सहित
कुल 49 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे है।
सुबह दस बजे तक कर्नाटक उत्तर पश्चिम स्नातक क्षेत्र में और कर्नाटक दक्षिण स्नातक क्षेत्र में 8.27 और 8.15 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि कर्नाटक उत्तर पश्चिम टीचर्स निर्वाचन क्षेत्र और कर्नाटक पश्चिम टीचर्स निर्वाचन क्षेत्र में 10.54 और 14.16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नजर 75 सदस्यीय उच्च सदन पर नियंत्रण हासिल करने पर है। चुनाव के नतीजे बुधवार को घोषित किए जाएंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *