नाले में मिले शव की पहचान भैंसवाल की लडकी निकली, प्रॉपर्टी के विवाद के चलते भाई ने ही की थी हत्या

नाले में मिले शव की पहचान भैंसवाल की लडकी निकली, प्रॉपर्टी के विवाद के चलते भाई ने ही की थी हत्या

गढ़ी पुख्ता। क्षेत्र के ग्राम भैंसवाल के नाले में एक अज्ञात महिला का सडा गला शव मिला था। जिसकी शिनाख्त ग्राम भैंसवाल निवासी एक लड़की के रूप में हुई है। जिसको हत्या भाई ने प्रॉपर्टी विवाद को लेकर कर दी थी। शव के पोस्टमार्टम के बाद शिनाख्त होने पर पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को थाना गढ़ी पुख्ता क्षेत्र के गांव भैंसवाल में रोशन पुत्र हरिसिंह की ट्यूबवेल के पास नाले में एक अज्ञात महिला का सडा गला शव गंदे पानी में पड़ा देखकर ग्रामीणों में सनसनी फैल गयी थी। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया गया था लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वही दो दिन बाद शव की शिनाख्त लोकेश उर्फ़ सिमरन उम्र 30 वर्ष पुत्री श्रीचन्द निवासी ग्राम भैंसवाल थाना गढ़ी पुख्ता जनपद शामली के रूप में हुई। लड़की के शव को पुलिस परिजनों को सौंप दिया जिसका परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।
वही थाना गढ़ी पुख़्ता में तहरीर देते हुए मर्तक लोकेश उर्फ सिमरन पुत्री श्रीचन्द की बड़ी बहन मिथिलेश पत्नी कृष्णपाल ने बताया कि मेरी शादी मखमूलपुर थाना कांधला जनपद शामली में हुई है तथा मेरा गांव भैंसवाल है। हम दो भाई यशपाल व सतवीर और तीन बहने है, जिसमें हम चारों बहन भाइयों की शादी हो चुकी है। हमारी छोटी बहन लोकेश उर्फ़ सिमरन की शादी नहीं हुई थी, बड़ा भाई सतवीर अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में रहता है। छोटी बहन सिमरन गांव भैंसवाल में ही रहती थी बड़े भाई सतवीर व छोटी बहन लोकेश उर्फ़ सिमरन में मकान व पैतृक संपत्ति व खेत की जमीन के हिस्से को लेकर आए दिन कहासुनी होती रहती थी। दिनांक 4/06/2022 को सतवीर दिल्ली से गांव भैंसवाल आया हुआ था और सिमरन भी घर पर ही मौजूद थी। दोनों बहन भाइयों मैं हिस्से को लेकर विवाद हुआ जिससे सतवीर ने सिमरन उर्फ लोकेश की हत्या करके उसकी लाश को गांव के पास जंगल में नाले में छुपाने की नियत से फेंक देने का आरोप लगाकर थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि मतृक लोकेश उर्फ़ सिमरन पुत्री श्रीचन्द की बड़ी बहन मिथलेश पत्नी कृष्णपाल की ओर से तहरीर आई है ।जिसमें मिथलेश ने अपने बड़े भाई सतवीर पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है।तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है ।पुलिस अभी जांच में जुटी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *