ओडिशा के फोटो पत्रकार अशोक पांडा का सड़क दुर्घटना में निधन

भुवनेश्वर। ओडिशा के वरिष्ठ फोटो पत्रकार अशोक पांडा का शुक्रवार को साक्षीगोपाल के पास सड़क दुर्घटना में निधन हो गया।
वह 53 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और पुत्री हैं।
आधिकारिक सूत्रों के मुतबािक घटना उस वक्त हुई , जब पांडा पुरी जगन्नाथ रथयात्रा को कवर करने के लिए मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान सड़क दुर्घटना में वह घायल हो गए। पांडा को तुरंत राजधानी अस्पताल, भुवनेश्वर ले जाया गया , जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पांडा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
पटनायक ने ट्वीट किया, “मैं फोटो जर्नलिस्ट पांडा के निधन के बारे में जानकर बहुत दुखी हूं। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।”
अट्ठाइस जनवरी 1969 को जन्मे पांडा ने 1984 में ईस्टर्न प्रेस एजेंसी के साथ एक फोटो जर्नलिस्ट के रूप में अपना करियर शुरू किया था। वह वर्ष 1996 में उड़िया दैनिक समय में दैनिक समय के मुख्य फोटोग्राफर के रूप में कार्यरत हैं और टाइम्स ऑफ इंडिया, एशियन एज, ईनाडु, पैट्रियट, न्यूजटाइम, सनमर्ग और कई अन्य प्रकाशनों सहित विभिन्न प्रकाशनों में भी अपना योगदान दिया।
ओडिशा में 1999 में आए सुपर साइक्लोन के दौरान उनके द्वारा खींची तस्वीरों तथा ‘महातांडव’, और ”द कैमरा क्राइज़” ”स्काई इज द लिमिट” जैसी कुछ अन्य प्रदर्शनियों से उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *