मोदी ने सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो को बधाई दी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के पीएसएलवी सी 53 मिशन द्वारा अंतरिक्ष में भारतीय स्टार्ट-अप्स के दो पे-लोड के सफल प्रक्षेपण के लिये इन-स्पेसई और इसरो को बधाई दी है।
मोदी ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा , “अंतरिक्ष में भारतीय स्टार्ट-अप्स के दो पे-लोड को लॉन्च करके पीएसएलवी सी 53 मिशन ने एक नया पड़ाव अर्जित कर लिया है। यह कारनामा कर दिखाने के लिये इन-स्पेसई और इसरो को बधाई। विश्वास है कि निकट भविष्य में और अधिक भारतीय कंपनियां अंतरिक्ष में पहुंचेंगी।”
उल्लेखनीय है कि इसरो ने एक सप्ताह में दूसरी बार सफल प्रक्षेपण कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *