मुज़फ्फरनगर(संजय धीमान)। सनातन धर्म महाविद्यालय के मां सरस्वती सभागार में प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर के निर्देशन में चल रहे स्वतंत्रता सप्ताह कार्यक्रम के दूसरे दिन के कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। प्राचार्य डॉक्टर सुधीर कुमार पुंडीर व सभी शिक्षकों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर उद्घाटन किया। आज के कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों / सेविकाओं ने आजादी के अमृत महोत्सव नमक शीर्षक पर जन वासियों को देशभक्ति हेतु प्रेरित करने के लिए एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नुक्कड़ नाटक देखते ही बनता था सभी ने इसकी बहुत प्रसंशा तारीफ की। कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर अजय पाल, डॉक्टर ममता श्याम व डॉ अलका बंसल ने आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रकाश डाला और प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार पुंडीर ने इस कार्यक्रम की संयोजिका डॉक्टर बबीता गुप्ता ओर कलाकार छात्रों की प्रशंसा की कलाकार विद्यार्थियों में सना तस्मिया, अमानिया, मोहसिना, अंकित, दीपक्षी, हर्ष, चिंटू, तुषार आदि थे ।इसके पश्चात सभी ने मिलकर एन एस एस द्वारा जनपद के गोद लिए गांव में वृक्षारोपण किया। इसके तत्पश्चात डॉ बबीता गुप्ता ने सभी का धन्यवाद किया। अंत में राष्ट्रीय गान के पश्चात कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन स्वतंत्र सप्ताह कार्यक्रम के समन्वयक लेफ्टिनेंट डॉ श्याम नारायण सिंह ने किया। इस कार्यक्रम का आनंद सभी शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, एन एस एस वालंटियर्स और छात्र छात्राओं लिया।
आज के कार्यक्रम में डॉक्टर अलका बंसल, डॉक्टर ममता श्याम, डॉक्टर अजय पाल, डॉक्टर विकास कुमार, डॉक्टर अरुणिमा, डॉक्टर रिंपल पुंडीर , श्री मोहमद सलीम, डॉक्टर अरुण रतन, डॉ नितिन कुमार, श्री अरविंद, श्री मानवेंद्र, डॉक्टर निशा चौहान, सुश्री निकिता, डॉ धीरज गिरधर, श्री अभिषेक, श्री सुखपाल, श्री अंजुल भूषण, श्री अनुपम जैन, श्री हरेंद्र सिंह, श्री रविन्द्र, श्री राजबीर, श्री रवि आदि ने सहयोग दिया।
