एक बार फिर भारतीय सीमा में 2 पाकिस्तानी ड्रोन की दस्तक, BSF ने फायरिंग कर खदेड़ा

पाकिस्तानी ड्रोन की गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही, जिस कारण सरहद पर तैनात बी.एस.एफ. के जवानों द्वारा सुरक्षा के और सख्त प्रबंध भी किए गए है। रोजाना ड्रोन द्वारा भारतीय सीमा में दस्तक दी जा रही है। इसी तरह गुरुवार तड़के भी भारत-पाकिस्तान सरहद को पार करते हुए पाकिस्तानी 2 ड्रोन द्वारा फिर से दस्तक दिए जाने की खबर सूत्रों के हवाले से मिली है।

जानकारी के अनुसार भारत-पाकिस्तान सरहद अधीन आते बी.ओ.पी. एस. वाला और बी.ओ.पी. महिंदरा में 2 अलग-अलग ड्रोन द्वारा दस्तक दी गई है। सरहद पर तैनात बी.एस.एफ. के जवानों द्वारा ड्रोन को खदेड़ने के लिए कुछ राऊंड फायर करते हुए इलू बंब भी चलाए गए।इसके बाद स्थानीय पुलिस और बी.एस.एफ. द्वारा इलाके में तलाशी मुहीम जारी है। सूत्रों से पता चला है कि फायरिंग के बाद ड्रोन के पाकिस्तान लौटते समय कोई आवाज सुनाई नहीं दी गई, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ड्रोन भारतीय सीमा में गिरा हो सकता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *