उरई में 24 घंटे में चोरी का खुलासा: 21 लाख के सोने के टुकड़े और नकदी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

उरई में 24 घंटे में चोरी का खुलासा: 21 लाख के सोने के टुकड़े और नकदी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

उरई। आटा थाना क्षेत्र में एक बड़ी चोरी की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। थाना आटा पुलिस, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने दो आरोपितों को चोरी के सोने के टुकड़े (थपिया) और नकदी के साथ गिरफ्तार किया। बरामद सोने का कुल वजन 135 ग्राम है, जिसकी कीमत लगभग 21 लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही 97 हजार रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। पूरे मामले का सीओ कालपी राजेश कमल ने खुलासा कर दिया है।

उन्होंने बताया कि 23 जून को मनोज सिंह ने थाना आटा में तहरीर देकर बताया कि उसकी माँ और बड़ी बहू के घर में रखे सोने के टुकड़े (थपिया) चोरी हो गए हैं। इस सूचना पर थाना आटा में मुकदमा पंजीकृत किया गया। इस प्रकरण में जांच कर रही थाना आटा पुलिस के साथ-साथ स्वाट और सर्विलांस यूनिट के ने बुधवार को चेकिंग के दौरान दो व्यक्ति मिठठू और अंकित द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया। ये लोग ग्राम पिपरांया के निवासी है। पुलिस ने इनके पास से सोने के टुकड़े (थपिया) 135 ग्राम (दो टुकड़े) लगभग 21 लाख रुपये नकद रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर सभी विधिक प्रक्रियाएं पूरी करते हुए दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *