उरई में दर्दनाक हादसा: शराब के नशे में परिजनों से हुई बहस, युवक ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या

उरई में दर्दनाक हादसा: शराब के नशे में परिजनों से हुई बहस, युवक ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या

उरई। कोंच कोतवाली क्षेत्र के घमूरी गांव में एक युवक ने शराब के नशे में परिजनों से कहासुनी के बाद घर के पास बने कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना देर रात की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक हेमंत (25) अकबरपुर में रहकर मजदूरी करता था और कुछ दिन पहले ही अपनी दादी के निधन के बाद घर लौटा था। 25 जून को दादी की त्रयोदशी होनी थी। शनिवार की देर रात शराब के नशे में घर पहुंचे युवक की परिजनों से किसी बात पर तीखी बहस हो गई। इसी दौरान वह घर के नजदीक बने कुएं में कूद गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। गोताखोरों की मदद से सुबह युवक का शव कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोंच कोतवाल हरि शंकर का कहना है कि घटना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *