प्रयागराज/मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रयागराज पहुंचकर उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य डॉ. सुरेंद्र चौधरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

एससी मोर्चा जिला कार्यालय प्रभारी ओर MLC मा. डॉ. सुरेंद्र चौधरी के प्रतिनिधि सामोद कुमार दिवाकर के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. सुरेंद्र चौधरी का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। मुलाकात के दौरान सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। विशेष रूप से धोबी समाज से जुड़े मुद्दों और समाज के उत्थान को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने डॉ. सुरेंद्र चौधरी को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर योग के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली तथा समाज में योग के प्रति बढ़ती जागरूकता पर भी चर्चा की गई।
सामोद कुमार दिवाकर ने कहा कि डॉ. सुरेंद्र चौधरी समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं को सदैव गंभीरता से उठाते रहे हैं और उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर तेजपाल सिंह दिवाकर, जगदीश दिवाकर, मामचंद दिवाकर, राजवीर कश्यप तथा सभासद विनीत कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

