उन्नाव: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

उन्नाव: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद में अचलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक किसान की मौत हो गई। मृतक खेत से लौट रहा था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अचलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम शतुक खेड़ा निवासी सर्वेश (27) पुत्र सियाराम किसानी का कार्य करता था। रोज की तरह वह बीती रात्रि बुधवार काे खेत पर रुके थे। परिजनों के अनुसार, गुरुवार की सुबह वह 07 बजे घर लौट रहे थे। जैसे ही वह लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे के पुल संख्या 56 की सर्विस लेन के पास से गुजर रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से किसान सर्वेश गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर स्थानीय लोग व परिजन माैके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनका निधन हो चुका था।

पड़ोसी संतोष के अनुसार मृतक सर्वेश चार भाईयाें में दूसरे नम्बर का था। वह अक्सर खेत पर रुकते थे और सुबह घर आते थे। आज घर लाैटते समय सड़क हादसे में उनकी माैत हाे गई।

थाना प्रभारी सुब्रत नारायण तिवारी ने बताया कि सूचना पर पहुंची थाना पुलिस टीम माैके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *