उच्च प्राथमिक विघालय के छात्र ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर लगाया मारपीट का आरोप

चांदीनगर। रटौल के प्राथमिक उच्च विघालय के कक्षा 7 के छात्र ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर मारपीट का आरोप लगाया है छात्र का कहना है की टाफी मागनें पर उससे मारपीट की गयी है।
रटौल निवासी राजू का 12 वर्षीय पुत्र प्रिस ने बताया की वह उच्च प्राथमिक विघालय में कक्षा 7 का छात्र है। उसने बताया की गुरुवार को हेडमास्टर अरविंद कुमार का जन्मदिन था जिस पर सभी बच्चों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अरविंद टाफी बाट रहे थे उसने एक टाफी अतिरिक्त मागी तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की जिसके बाद छुट्टी होने पर बच्चें ने अपने परिजनों को बताया परिजनों ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की बात कही है। उधर हेडमास्टर अरविंद चौहान ने बताया की मारपीट का आरोप गलत है।बच्चे शोर कर रहे थे तो चतुर्थ कर्मचारी ने उन्हें डाटा था मारपीट का आरोप निराधार है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *