ई-पंजीकरण के विरोध में नोएडा बार एसोसिएशन का उग्र प्रदर्शन, मंत्री का पुतला फूंका, भूख हड़ताल की चेतावनी

ई-पंजीकरण के विरोध में नोएडा बार एसोसिएशन का उग्र प्रदर्शन, मंत्री का पुतला फूंका, भूख हड़ताल की चेतावनी

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 33 स्थित रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में बुधवार काे अधिवक्ताओं की सातवें दिन भी हड़ताल जारी रही। अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण डेढा के नेतृत्व में प्रदेश के स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर सरकार द्वारा लागू की जा रही ई- पंजीकरण व्यवस्था के विरुद्ध जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर अधिवक्ताओं, बैनामा लेखकों एवं स्टांप विक्रेताओं ने एक स्वर में कहा कि ई -पंजीकरण व्यवस्था से पारंपरिक व्यवस्था एवं उससे जुड़े हजारों लोगों की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से इस व्यवस्था को तत्काल वापस लेने तथा संबंधित पक्षों से संवाद स्थापित कर व्यावहारिक समाधान निकालने की मांग की। नोएडा बार एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता तब तक आंदोलन एवं हड़ताल जारी रहेगा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मांगी तो सोमवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर वे लोग बैठ जाएंगे।

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा दो स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पर भी बुधवार को कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। अधिवक्ता और डीड राइटर्स ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में हड़ताल पर हैं। हड़ताल के कारण पिछले चार दिन जनपद मे चार हजार से अधिक रजिस्ट्री नहीं हो सकी है। इससे सरकार को करोड़ों रूपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *