इस्लाम के ख़िलाफ़ विवादित टिप्पणी को लेकर जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन

नयी दिल्ली। भाजपा की प्रवक्ता की ओर से इस्लाम के ख़िलाफ़ विवादित टिप्पणी करने के विरोध में दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद से लेकर जामिया मिल्लिया इस्लामिया परिसर में शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया और नूपुर शर्मा को गिरफ्तार करने की माँग की।

जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कहा कि उनकी तरफ़ से प्रदर्शन का आह्वान नहीं किया गाय था। जुमे की नमाज़ के बाद लोग अचानक प्रदर्शन और नारेबाज़ी करने लगे। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करने वाले कौन हैं, यह मालूम नहीं।

जामा मस्जिद के बाहर लोगों ने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर नारेबीजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शर्मा और नवीन के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की। प्रदर्शन में हालांकि किसी संगठन विशेष का कोई बैनर पोस्टर नहीं था।

जामिया मिल्लिया इसलामिया में गेट नम्बर सात के बाहर छात्रों ने प्रदर्शन किया और विवादित टिप्पणी करने वालों को गिरफ़्तार करने की माँग की।

दिल्ली पुलिस ने कहा,“ नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल के बयानों के खिलाफ लोगों ने जामा मस्जिद पर विरोध प्रदर्शन किया। हमने वहां से लोगों को हटा दिया है। स्थिति अब नियंत्रण में है।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *