इंस्पेक्टर बिनौली के खिलाफ प्रधानों ने खोला मोर्चा

बागपत: बिनौली थाने के इंस्पेक्टर की कार्यशैलो के खिलाफ ग्राम प्रधान संगठन ने मोर्चा खोल लिया है। शुक्रवार को एसपी से मिलकर ग्राम प्रधानों ने कार्रवाई की मांग की है।
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के मंडल महासचिव उपेंद्र धामा के नेतृत्व में दो दर्जन गांवों के ग्राम प्रधान एसपी नीरज जादौन से मिले। प्रधानों का आरोप था कि इंस्पेक्टर बिनौली विरजाराम की गलत कार्यप्रणाली से पीड़ितों को न्याय नही मिल रहा है। आरोप है कि थाने में दो पूर्व प्रधानों की हर समय मौजूदगी रहती है। इंस्पेक्टर व इन दोनों के हस्तक्षेप से थाने में मामले निपटाए जा रहे हैं। प्रधानों ने एक शिकायती पत्र भी एसपी को दिया। एसपी ने मामले की जांच सीओ बागपत को दी है। इस दौरान सुरेंद्र सिंह, विपिन सोलंकी, अंतुरत चौधरी, वीरेंद्र सिंह, महेंद्र भड़ाना, कुलवीर धामा आदि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *