रुक-रुक कर हो रही बारिश, शहर में पसरा सन्नाटा,बारिश से व्यापार पर प्रभाव

मेरठ((ललित शर्मा)। गुरुवार से रुक रुक कर हो रही बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी है। शहर के अलावा देहात क्षेत्रों भी बारिश हो रही है। शुक्रवार को सुबह से ही शहर में सन्नाटा पसरा हुआ है। ट्रैफिक भी कम है। मेरठ ही नहीं गाजियाबाद और दिल्ली में भी बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। लोग बारिश का आनंद लेते नजर आये। तापमान भी गिर गया। अगले 48 घंटे तक बारिश की संभावना बनी हुई है। मोबाइल व्यापारिक पवन कुमार (शर्मा नगर)का कहना है कि सुबह से बारिश के कारण बिल्कुल भी बिक्री नहीं हुई और वही व्यापारी (हिमांशु) भाई जी मस्त चाप ने बताया कि रुक-रुक कर बारिश की वजह से व्यापार पर बहुत असर पड़ा है, सुबह से शाम तक काम बहुत मन्दा रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *