आ रही हैं K.G.F. चैप्टर 3……..

आ रही हैं K.G.F. चैप्टर 3……..

मुंबई। ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के निर्माता विजय किर्गंदुर ने तीसरे पार्ट को लेकर बड़ा खुलासा किया है। निर्माता ने आगे की योजना के बारे में बताते हुए कहा कि हम केजीएफ को हॉलीवुड की हिट मार्वल फ्रेंचाइजी की ही तरह बनाने जा रहे हैं। विजय आगे कहते हैं, ‘केजीएफ 3’ की शूटिंग अक्तूबर के बाद शुरू होगी, और 2024 में इसके रिलीज होने की संभावना है। बता दें कि विजय होम्बले फिल्म्स के संस्थापक हैं, जिन्होंने केजीएफ के दोनों भागों का निर्माण किया है।

14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ को समीक्षकों के साथ-साथ दर्शकों का भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में यश के अलावा संजय दत्त, प्रकाश राज, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी और मालविका अविनाश मुख्य भूमिका में हैं। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित ‘केजीएफ चैप्टर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। 2022 में रिलीज हुई सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनने के बाद फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1180 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

जब निर्माता से फिल्म की कास्टिंग को लेकर सवाल किया गया, तो विजय ने कहा, “तीसरे पार्ट में भी यश मुख्य भूमिका में होंगे। दरअसल हम केजीएफ को मार्वल यूनिवर्स की ही तरह बनाने का प्लान कर रहे हैं। जिस तरह मार्वल में अलग-अलग पात्रों की कहानी को समझाने के लिए अलग-अलग फिल्म बनाई गई थी, वैसे ही हम भी केजीएफ के पात्रों को प्रेजेंट करने की सोच रहे हैं।ताकि हम अधिक से अधिक दर्शकों तक आसानी से पहुंच सकें।”

‘केजीएफ: चैप्टर 3’ की शूटिंग के शेड्यूल के बारे में पूछे जाने पर, विजय ने बताया, “निर्देशक प्रशांत नील फिलहाल ‘सालार’ में व्यस्त हैं। इस फिल्म की लगभग 30-35 फीसदी शूटिंग पूरी हो चुकी है। वहीं शूटिंग का अगला शेड्यूल अगले हफ्ते शुरू होने वाला है। उम्मीद की जा रही है कि हम इस साल अक्तूबर-नवंबर तक चैप्टर 3 की शूटिंग शुरू कर देंगे। वहीं फिल्म के रिलीज होने की बात करें तो इसके 2024 तक रिलीज होने की संभावना है।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *