गेंहू से भरे ट्रक में आग लगने से चालक जिंदा जला

गेंहू से भरे ट्रक में आग लगने से चालक जिंदा जला

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के बैतूल-खंडवा मार्ग के बोदी जूनावानी गांव के पास आज सुबह अनाज से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पड़ी गिट्टी के ढेर से टकरा गया, जिससे ट्रक के केबिन में अचानक लगने से ट्रक चालक की जिंदा जल जाने से मौत हो गई।
शाहपुर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) महेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि बैतूल-खंडवा मार्ग के बोदी जूनावानी गांव के पास सुबह करीब पांच बजे के दरिम्यान गेंहू से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिट्टी के लगे विशाल ढेर से टकरा गया। इससे ट्रक के केबिन में अचानक आग लग गई और ट्रक चालक की जिंदा जल जाने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आगजनी की सूचना मिलने पर नगर परिषद चिचोली से पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। ट्रक चालक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मृतक के जले अवशेष पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचोली भेजे गए हैं। ट्रक मालिक की जानकारी एकत्र की जा रही है।
इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *