आतंकवादी आदिल वानी की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरु: पुलिस

आतंकवादी आदिल वानी की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरु: पुलिस

श्रीनगर। केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस ने मंगलवार को हुई एक कश्मीरी पंडित की हत्या में शामिल आतंकवादी आदिल वानी की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को कहा, “हां, हमने शोपियां के आतंकवादी आदिल वानी की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हमले में शामिल दो आतंकवादियों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।”
पुलिस बताया कि आदिल और एक अन्य आतंकवादी ने ए के राइफल से हमला किया था। इस लक्षित हमले में सुनील कुमार भट की मौत हो गई थी और उसका भाई घायल हो गया था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *