भारत को नम्बर-1 बनाना हमारा मिशन, इन नेताओं के भरोसे देश छोड़ दिया तो 75 साल पीछे चले जाएंगे: केजरीवाल

भारत को नंबर वन देश बनाने की मुहिम पर निकले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन नेताओं के भरोसे देश छोड़ दिया तो 75 साल पीछे चले जाएंगे। केजरीवाल ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें इस देश के 130 करोड़ लोगों को इस मिशन से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि मैं अपील करता हूं कि सभी 130 करोड़ लोग इस राष्ट्र मिशन के साथ जुड़ें,  जिस दिन सभी 130 करोड़ लोग इससे जुड़ गए तो देश को नंबर 1 बनने से कोई नहीं रोक सकता।

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि इस मिशन का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है।  इसलिए मैं बीजेपी, कांग्रेस, इस पार्टी उस पार्टी के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि इस मिशन से जुड़ें।  उन्होंने कहा कि  मैं देश के सभी राष्ट्रभक्तों से अपील करता हूं कि वे इससे जुडे़ं।  केजरीवाल ने कहा कि  हमने 75 साल लड़ाई में निकाल दिए, बीजेपी, कांग्रेस से लड़ रही है, कांग्रेस आप से लड़ रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *