नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..
1246 – नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुआ।
1624 – हॉलैंड और फ्रांस के बीच स्पेन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1848 – न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू हुआ।
1907 – फ्रांस और जापान के बीच चीन की स्वतंत्रता एवं अखंडता को बरकरार रखने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1946 – इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना।
1965 – महिलाओं के लिए पहला एनसीसी कालेज ग्वालियर में खुला।
1966 – वायु सेना के लड़ाकू विमान ‘मिग’ का महाराष्ट्र के नासिक जिले में निर्माण शुरू।
1972 – मुम्बई के मडगांव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण।
1983 – ब्रिटेन में मार्गरेट थैचर पुन: प्रधानमंत्री बनीं।
1986 – भारत ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत हासिल की।
1999 – जेनेवा में अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की शुरुआत।
2002 – पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊँची चोटी के-2 का नाम बदलकर ‘चोगोरी’ अथवा ‘शाहगोरी’ कर दिया।
2003 – नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च।
2005 – भारत और श्रीलंका में शिक्षा एवं सामुदायिक विकास से सम्बद्ध दो समझौतों पर हस्ताक्षर।
2008 – केन्द्र सरकार ने तीनों सेनाओं के लिए ‘एकीकृत स्पेस सेल’ की घोषणा की।
2008 – 54वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फ़िल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008 – भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी को ‘बेस्ट आफ़ बुकर’ पुरस्कार प्रदान किया गया।
2013 – चीन के सिचुआन प्रांत में भूस्खलन से 40 लोग मरे।
2015 – बंगलादेश के मैमनसिंह जिला में मुफ्त में बांटे जा रहे कपड़ों को लेने के दौरान मची भगदड़ में 23 लोगों की मौत हो गयी।
2017 – अमरनाथ यात्रा पर हमला हुआ जिसमें सात श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई।

